फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: महात्मा हंसराज के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्नान

विज्ञापन
डीएवी पब्लिक स्कूल तियारा में महान शिक्षाविद्, समाज सुधारक और आर्य समाज के स्तंभ महात्मा हंसराज
विज्ञापन
गगल (कागड़ा)। डीएवी पब्लिक स्कूल तियारा में शनिवार को महान शिक्षाविद, समाज सुधारक और आर्य समाज के स्तंभ महात्मा हंसराज की पावन स्मृति में महात्मा हंसराज समर्पण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन प्रीतम पाल, एआरओ बिक्रम, प्रबंधक विपन जिष्टू और प्रधानाचार्य राकेश चंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को महात्मा हंसराज के आदर्शों और दिखाए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य राकेश चंद्र शर्मा और शिक्षकों के नेतृत्व में सुबह की सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और महात्मा हंसराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके की गई। विद्यार्थियों ने कविताओं, भाषणों और प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से महात्मा हंसराज के जीवन, उनके त्याग, सादगी और शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। अंत में शांति पाठ के साथ विशेष सभा का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें