फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जिया क्षेत्र में मिला बछड़े का कटा सिर, लोगों में आक्रोश

Sun, 26 Oct 2025 08:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल पालमपुर के जिया क्षेत्र में शनिवार को एक छोटे बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है। लोगों ने कुछ प्रवासी लोगों पर बछड़े का सिर काटने का संदेह जताया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पशु पालन विभाग को बुलाकर बछड़े के सिर का पोस्टमार्टम करवाया, जिसकी रिपोर्ट अभी लंबित है। जानकारी के अनुसार मौके पर केवल बछड़े का कटा सिर मिला, जबकि उसके धड़ का कोई पता नहीं चला है। पुलिस अब स्थानीय लोगों द्वारा प्रवासी लोगों पर संदेह के आधार पर भी जांच कर रही है। वहीं, कयास लगाए जा रहे हैं कि गांव में किसी ने बछड़े को मरने के बाद दफनाया होगा और कुत्ते उसके सिर को खोदकर लाए होंगे। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहनता से जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें