फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबीसी में 2006 के बैच को नौकरी

Fri, 31 Oct 2014 05:33 AM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय धर्मशाला में एक नवंबर से टीजीटी मेडिकल और नॉन मेडिकल के साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। प्रारंभिक शिक्षा विभाग में स्टेट कैडर पर आयोजित साक्षात्कार के लिए टीजीटी मेडिकल के अनारक्षित ओबीसी वर्ग के 2006 बैच के प्रशिक्षुओं और ओबीसी आरक्षित आईआरडीपी वार ऑफ फ्रीडम फाइटर के आश्रितों के 2010 बैच के प्रशिक्षुओं को प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। इसके अलावा नॉन मेडिकल के ओबीसी अनारक्षित वर्ग के 2001 बैच और ओबीसी आरक्षित आईआरडीपी वर्ग के लिए 2006 बैच तक के प्रशिक्षुओं को कॉल लेटर जारी किए गए हैं। उधर, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कांगड़ा केएस कटवाल ने बताया कि इससे पूर्व टीजीटी कला संकाय के साक्षात्कार करवाए गए हैं। हिमाचल प्रदेश में टीजीटी आर्ट्स के कुल 82 पदों के लिए साक्षात्कार लिए गए हैं, जबकि टीजीटी मेडिकल के 80 और टीजीटी नॉन मेडिकल के 26 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। साक्षात्कार के बाद अभ्यर्थियों की जानकारी शिक्षा निदेशालय भेजी जाएगी, जहां प्रशिक्षुओं की अंतिम मेरिट लिस्ट जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें