फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने दोस्तों संग घर पर मचाया हुड़दंग

Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। दिवाली पर्व पर एक युवक ने घर पर नशे में ऐसा हुड़दंग मचाया कि घरवालों को पुलिस बुलानी पड़ गई। जानकारी के मुताबिक इलाके के पवन कुमार निवासी धनोट डाकघार अधवाणी ने अपने घर पर दिवाली की रात नशे की हालत में हुड़दंग मचाया। नौबत यहां तक पहुंच गई कि परिवार वालों को घर पर पुलिस बुलानी पड़ गई। पवन कुमार की मां ने बताया कि उसका बेटा पवन कुमार एक क्लीनिक में काम करता है। वह दिवाली पर अपने घर दोस्त बलबीर को भी लेकर आया। दोनों नशे में धुत थे। वह पहले अपने दोस्त के साथ झगड़ा करने लगा। बाद में वह घर में अपने भाई अशोक के साथ झगड़ा करने लगा। इस वजह से पुलिस को सूचना देनी पड़ी। मौके पर मुख्य आरक्षी यशपाल और उनकी टीम ने पवन कुमार उसके भाई और दोस्त को हिरासत में ले लिया। एसएचओ सुरेंद्र ठाकुर ने 107(151) के तहत मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें