फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीये बेच प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजी राशि

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर पब्लिक स्कूल (एनपीएस) के छात्रों ने रविवार को स्कूल में एक अनूठी पहल की। छात्रों ने दिवाली के त्योहार को लेकर स्कूल के प्रांगण में मिट्टी के दीयों के स्टाल लगाए। लोगों ने भी खूब उत्साह दिखाते हुए एनपीएस के छात्रों से मिट्टी के दीये खरीदे। स्कूल के छात्रों ने मिट्टी के दीये बनाने वालों से दीये खरीदकर उनकी सजावट कर उन्हें स्कूल के स्टाल में बेचा। छात्रों ने दीयों की ब्रिकी से हुए मुनाफे के रूप में 5 हजार 84 रुपये की राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजने का निर्णय लिया। स्कूल के प्रबंध निदेशक अरविंद डोगरा और प्रधानाचार्य पूनम डोगरा ने बताया कि स्कूल के बच्चों का यह प्रयास सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें