फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी.. पर धमाल

Sun, 19 Oct 2014 05:33 AM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। मॉडल नर्सरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा बगवां में शनिवार को आयोजित वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही। इस दौरान वर्ष भर शिक्षा, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। विद्यालय की एमडी निर्मला शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने आओ बच्चो तुम्हें दिखाएं झांकी हिंदुस्तान की, ऐसा देश है मेरा और देश मेरा रंगीला गानों पर नृत्य करके जहां माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया, वहीं बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी.. गीत पर नृत्य करके खूब धूम मचाई। इस मौके पर कन्या भ्रूण हत्या और मोबाइल टावरों से पक्षियों पर पड़ रहे दुष्प्रभाव को लघु नाटिका और नृत्य के जरिये पेश करके इन्हें बचाने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य हिम बाला ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की, जबकि अध्यापक वर्ग से जानकी देवी और सुषमा रैना ने मंच संचालन में अपनी भूमिका निभाई। शिक्षा के क्षेत्र में सम्मानित किए गए बच्चों में कक्षा प्रथम से शायना, सागर और दिव्या, दूसरी से अंतरा, मान्सी व आयुष, तीसरी से अखिल, आदित्य और प्रिंस, चौथी से कनिका, विशाखा व सूजल, पांचवीं से व्रितिका, श्रिया और सलोनी, छठी से शुभम, साक्षी व हिमांशु, सातवीं से प्रीति, खुशबू व गरिमा, आठवीं से अखिलेश, निशांत व साहिल नवमी से साक्षी, मनदीप और पंकज, दसवीं से काजल, शगुन और विशांत, जमा एक से रजत, मीनाक्षी और नितिन तथा जमा दो से प्रियंका, गुलशन, शुभम और अक्षय शामिल रहे। इस मौके पर तृप्ता शर्मा तथा काफी संख्या में बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें