धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अध्यापक पात्रता परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है। बोर्ड 16, 30 नवंबर और 7 दिसंबर को विभिन्न विषयों का टेट लेगा। परीक्षा के आवेदन के लिए अंतिम तिथि 30 अक्तूबर निर्धारित की गई है, जबकि परीक्षा के लिए प्रोस्पेक्टस खरीदने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर रखी गई है। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डा. हरीश गज्जू ने बताया कि बोर्ड 16 नवंबर को जेबीटी टेट, 30 नवंबर को टीजीटी कला टेट और 7 दिसंबर को भाषा अध्यापक, टीजीटी मेडिकल, टीजीटी नॉन मेडिकल और शास्त्री टेट लेगा।