फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में भाजपा की स्थिति मजबूत : कपूर

Fri, 07 Feb 2014 05:43 AM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। भाजपा ने एक नोट कमल पर वोट कार्यक्रम का शुभारंभ कोतवाली बाजार से किया। पूर्व मंत्री किशन कपूर भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के तहत शहरवासियों से भाजपा ने समर्थन मांगा है। पूर्व मंत्री किशन कपूर ने बताया कि प्रदेश में भाजपा की स्थिति मजबूत है। इससे देशभर में चल रही मोदी लहर को भी बल मिलेगा। सुबह करीब साढ़े 11 बजे भाजपा कार्यकर्ताआें ने लोगों से मिलना शुरू किया। लोगों से पार्टी की मजबूती के लिए चंदा भी एकत्रित किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि 16 फरवरी को सुजानपुर में होने वाली रैली में धर्मशाला से सैकड़ाें लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान लोगों से रैली में बढ़-चढ़ कर भाग लेने को कहा गया है। कपूर ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की चारों सीटों पर विजय रहेगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रमेश अटवाल, कार्यकर्ता प्रेम सहदेव, वीर सिंह, सचिन सूद, दिपेश, प्रेम थापा, तेजिंद्र कौर, सोनी, बीएस परमार, जगेश शर्मा, शारदा शर्मा, सावित्री गुरुंग, शांता सोनी, रंजू, जितेंद्र कौंडल, नानक, सुभाष चौधरी और रजनीश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें