फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी लापता पति परेशान

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। विकास खंड फतेहपुर में एक व्यक्ति अपनी लापता पत्नी को लेकर काफी परेशान है। पुलिस चौकी फतेहपुर के अंतर्गत पड़ते गांव घाईथ के करतार सिंह ने पुलिस में अपनी पत्नी के लापता होने का मामला दर्ज करवाया है। करतार सिंह ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में कहा कि उसकी पत्नी मंजू देवी (45) 3 मई से घर से अचानक लापता हो गई है। सभी रिश्तेदारों के यहां संपर्क करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। करतार सिंह ने कहा कि वह काफी परेशान हैं। उसने बताया कि उसकी पत्नी दिमागी तौर पर सामान्य है। वहीं इस बारे मेें चौकी प्रभारी चमन लाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें