फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस रखने के आरोपी रिमांड पर

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
मैकलोडगंज। पर्यटन नगरी मैकलोडगंज के समीपवर्ती गांव धर्मकोट में बीती रात पुलिस द्वारा पकडे़ गए चरस के दो आरोपियों को शुक्रवार को धर्मशाला न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मैकलोडगंज थाना के प्रभारी गुरवचन सिंह ने दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वीरवार की सायं थाना मैकलोडगंज की पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान धर्मकोट से शक के दौरान अजय और राजकुमार को पकड़ा। इनसे पुलिस ने 700 ग्राम चरस बरामद की है। दोनाें युवक शाहपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें