फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्रेशर में चुनरी फंसने से महिला बेहोश

Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। गेहूं कटान के समय एक महिला थ्रेशर की चपेट में आ गई। दुपट्टा थ्रेशर में फंसने से महिला बेहोश हो गई। जानकारी के मुताबिक सुनीता देवी पत्नी अर्जुन कुमार निवासी ग्राम पंचायत अंब पठियार की चुनरी थ्रेशर में फंस गई। इससे उसका गला दब गया और वह बेहोश हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ज्वालामुखी में लाया गया। वहां पर ड्यूटी पर तैनात डा. लेखराज ने बताया कि सुनीता देवी का प्राथमिक उपचार किया गया है। गले में चुनरी फंसने से गहरे घाव हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें