पालमपुर में छह जगहों पर ईवीएम मशीनों में आई खराबी
पालमपुर/लंबागांव (कांगड़ा)। पालमपुर विस क्षेत्र में लोकसभा चुनाव शांतिपूण संपन्न हुआ। कुछ जगहों पर ईवीएम, वीपीपैट में खराबी के कारण वोटिंग थोड़ी देरी से शुरू हुई । पालमपुर विस के लटवाला, आईमा, खलेठ, ननाहर बनूरी और बगौड़ा में ईवीएम मशीनों के वीपीपैट, सीयू और बीयू सिस्टम में खराबी आई। इससे कई इन जगहों पर थोड़ी देरी से वोटिंग शुरू हुई। वहीं जयसिंहपुर विस क्षेत्र के अपर लंबागांव के बूथ 88 में ईवीएम मशीन में तकनीक खराबी आ जाने के कारण मतदान रुक गया, इस कारण बूथ नंबर 88 में मतदान प्रक्रिया 7.28 मिनट पर शुरू हुई। उधर, निवार्चन अधिकारी एवं एसडीएम पालमपुर पंकज शर्मा ने बताया कि पालमपुर में छह जगहों पर मशीनों के सिस्टम में समस्या आई थी, लेकिन जल्द ही उन्हें ठीक कर दिया था। इससे लोगों को कोई परेशानी नहीं हुई।