री-अपीयर फीस और बस किराया बढ़ाने का विरोध
खनियारा छात्र कल्याण एसोसिएशन ने दी आंदोलन की चेतावनी
कहा, दोनों फैसलों को वापिस ले प्रदेश सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में खनियारा छात्र कल्याण एसोसिएशन की बैठक संयोजक अधिवक्ता अनुज कुमार की अध्यक्षता में हुई। एसोसिएशन ने प्रदेश विश्वविद्यालय की री-अपीयर फीस में वृद्धि और जयराम सरकार के बस बढ़ाने के फैसले का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने न्यूनतम किराया और प्रति किलोमीटर किराया में बढ़ोतरी कर छात्र वर्ग के साथ गरीब लोगों के साथ अन्याय किया है। एसोसिएशन ने चेताया कि अगर प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन इन फैसलों को वापस नहीं लेता है, तो उन्हें मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन राणा, सागर, अमित कुमार, शालू देवी, अभिषेक, रुचिका, राधा, सपना, नरेश, पंकज, मनेंद्र, राजीव, अमन, रवि, मोनिका आदि मौजूद रहे।