फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री-प्राइमरी कक्षाएं में दाखिले के लिए चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्री-प्राइमरी कक्षाओं में दाखिले के लिए चलेगा अभियान
विज्ञापन

हिमाचल राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बनाई योजना
पहली अक्तूबर से अभिभावकों के पास पहुंचेंगे प्राइमरी शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। हिमाचल राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक प्रदेशाध्यक्ष जीएस बेदी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ की लंबे समय से प्री-प्राइमरी कक्षाएं शुरू करने की मांग पर प्रदेश सरकार के प्राथमिक विद्यालयों में प्री-प्राइमरी कक्षाएं शुरू करवाने के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्री-प्राइमरी के छात्रों की संख्या को छात्र-अध्यापक अनुपात से जोड़ा जाए, ताकि प्राथमिक विद्यालयों में अतिरिक्त अध्यापक उपलब्ध हो सकें और बच्चों की पढ़ाई में भी सुधार हो सके। इसके साथ इन बच्चों को दोपहर का भोजन योजना का लाभ भी प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि संघ पहली अक्तूबर से सरकारी स्कूलों मे प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए छात्रों को दाखिल करने का अभियान जोर-शोर से चलाए। जिससे ज्यादा से ज्यादा बच्चों का प्राथमिक विद्यालयों में दाखिल कर सकें। बैठक में प्रदेश के संरक्षक इंद्र सिंह ठाकुर, महासचिव रणजीत सिंह गुलेरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कपिल, कोषाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, महालेखाकार रविंदर पठानिया, संयुक्त सचिव बांके बिहारी चंदेल, कार्यालय सचिव जगदीश शर्मा, कैलाश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें