फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चढ़ियार में खर्च होंगे सात लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
चढ़ियार सीएचसी पर खर्च होंगे सात लाख
विज्ञापन

रोगी कल्याण समिति की बैठक के दौरान लिया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
चढ़ियार (कांगड़ा)। रोगी कल्याण समिति की वार्षिक बैठक बैजनाथ के विधायक मुल्ख राज प्रेमी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वर्ष 2018-19 का वार्षिक बजट पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में तय हुआ कि वर्ष 2018-19 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चढ़ियार में अनुमानित 7,22,500 रुपये खर्च होंगे। इस अवसर पर बैजनाथ विधायक मुल्खराज प्रेमी ने दो लाख रुपये विधायक निधि से मरम्मत कार्य को देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर बैजनाथ के एसडीएम विकास शुक्ला, बीएमओ महाकाल सुभाष ठाकुर, एसडीओ सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग चढियार राजकुमार ठाकुर, विजय राणा, पालमपुर जिला भाजपा सचिव डॉ. अनिल मिन्हास, कुमेर सिंह राणा, विभिन्न विभागों के अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के उपरांत बैजनाथ के विधायक मुल्ख राज प्रेमी ने बताया कि अगले महीने स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार का चढियार में कार्यक्रम होगा, जिसमें लोगों की स्वास्थ्य संबंधी मांगों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चढियार के परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें