शिमला से भिड़ने को कांगड़ा की टीम तैयार
कांगड़ा। जिला कांगड़ा किक्रेट एसोसिएशन कैंप के लिए टीम घोषित कर दी गई है। टीम अपना पहला मैच 22 जून को शिमला के खिलाफ ऊना में खेलेगी। यह जानकारी कांगड़ा जिला किक्रेट एसोसिएसन के प्रधान विजय शर्मा ने दी। घोषित टीम में प्रशांत डोगरा, आकाश विशिष्ट, मानी शर्मा, हिमांशु चावला, पवन प्रताप सिंह, करमान्य वर्मा, सिंद्धात डोगरा, रितबज, अपूर्व वालिया, उत्कश महाजन, हर्ष ज बाल, सिद्धार्थ मेहता, सिद्धार्थ पुरोहित, रोहन भारद्वाज, कार्तिक शर्मा, प्रतीक शर्मा, तनिष्क, विशाल कौंडल, नितिन कुमार, आयुष कुमार, अविकाश, अर्पित, अंकुश, चाहत मल्होत्रा, अप्रवाल यादव, कनिष्क पठानिया, अभिमन्यु, जगन शर्मा, सभय सेठ शामिल हैं। उन्होंने कहा कि टीम का कैंप 14 जून को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में लगेगा तथा सभी खिलाड़ियों को 14 जून को सुबह 9 बजे स्टेडियम में रिपोर्ट करनी होगी।