पति के खिलाफ की मारपीट की शिकायत
कांगड़ा। शहर के एक निकवटवर्ती गांव में विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। एसएचओ कुलदीप राज ने बताया महिला की शादी हमीरपुर हुई है। उसने अपने मायके कांगड़ा थाने में आकर शिकायत की है। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामला धर्मशाला महिला थाना में भेज दिया है।