फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचित मुल्य की दुकान खोलने के लिए 2

विज्ञापन
विज्ञापन
उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए 28 तक करें आवेदन
विज्ञापन

धर्मशाला। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिला के विभिन्न क्षेत्रों में उचित मूल्य की दुकानें खोली जानी हैं। विकास खंड कांगड़ा के कुलथी, नगर परिषद कांगड़ा वार्ड नंबर-तीन के पुराना कांगड़ा और वार्ड नंबर-नौ के तहसील चौक कांगड़ा में उचित मुल्य की दुकान खोली जाएगी। इसके लिए इच्छुक प्रार्थियों से प्राथमिकता के आधार पर उचित मूल्य की दुकान आवंटन के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। उधर, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के सहायक निदेशक चंद्र प्रकाश जिस्टू ने कहा कि पात्र आवेदक 28 मई तक जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कांगड़ा स्थित धर्मशाला के कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें