फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम आज परौर में, कल आएं धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम आज परौर में, कल आएंगे धर्मशाला
विज्ञापन

धर्मशाला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर छह मई को सुबह 9 बजे परौर पहुंचेंगे। वह राधा स्वामी सत्संग में भाग लेने के उपरांत 11 बजे आईएचबीटी पालमपुर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता सचिन ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री करीब एक बजे पालमपुर से मंडी के लिए रवाना होंगे। विभिन्न कार्यक्रमों के पश्चात उनका रात्रि ठहराव मंडी परिधि गृह में होगा। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री 7 मई को प्रात: 11 बजे धर्मशाला पहुंचेंगे। वह धर्मशाला के शीला चौक के समीप एक होटल में ‘फसल विविधिकरण-चुनौतियां एवं अवसर’ विषय पर आयोजित होने वाली दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान कृषि मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। जापान अंतर्राष्ट्रीय समन्वय एजेंसी (जिका) द्वारा कृषि विभाग के सहयोग से दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसके उपरांत मुख्यमंत्री का करीब दो बजे सरकाघाट के लिए जाने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें