दरबारी लाल बनाए संघर्ष समिति के अध्यक्ष
जसूर (कांगड़ा)। फोरलेन संघर्ष समिति नूरपुर और मार्केट वेलफेयर कमेटी जसूर की संयुक्त बैठक जसूर में हुई। इसमें फोरलेन संघर्ष समिति को मजबूत बनाने और विस्तृत करने के लिए कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। इसमें दरबारी लाल को संघर्ष समिति का अध्यक्ष चुना गया। पूर्व जिला परिषद सदस्य सतपाल धीमान को उपाध्यक्ष, सुदर्शन शर्मा को संयुक्त सचिव, रघुनाथ शर्मा को वित्त सचिव बनाया गया। इस दौरान समिति की युवा विंग का भी गठन किया गया। युवा ब्रिगेड की कमान अभिनव मल्होत्रा को सौंपी गई। गौरव शर्मा को उपाध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह को महासचिव, अमरजीत सिंह को सचिव, नितिन महाजन ,चिराग महाजन और राहुल पठानिया को सह संयोजक, जबकि सचित शर्मा को लीगल एडवाइजर बनाया गया। सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव भी पारित किया गया कि फोरलेन परियोजना से संबंधित धारा-तीन के तहत की गई नोटिफिकेशन का समिति की ओर से पूरा विरोध किया जाएगा। इस मौके पर विजय सिंह, डा. चंद्र, गुड्डू पठानिया आदि मौजूद रहे।