गूगल पर एकाएक ट्रेंड हो गई खबर
नूरपुर (कांगड़ा)। सोमवार को नूरपुर निजी स्कूल बस दुर्घटना की खबर गूगल पर एकाएक ट्रेंड होने लगी। गूगल पर वजीर राम सिंह पठानिया सर्च करने पर सबसे ऊपर दुर्घटना की खबर आ रही थी। हादसे के करीब दो घंटे के अंदर ही सोशल मीडिया और इंटरनेट पर खबर इतनी ट्रेंड हो गई कि गूगल पर सबसे ऊपरी पृष्ठों पर नूरपुर बस दुर्घटना की खबर ही सामने आ रही थी।