लंज (कांगड़ा)। चंगर कांग्रेस कमेटी और सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शाहपुर हलके में विधानसभा चुनाव में हार पर मंथन किया। इसमें चंगर क्षेत्र के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। भविष्य में कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। सभी चंगर कांग्रेस कमेटी एवं कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एकमत प्रस्ताव पारित किया कि हमारा कांग्रेस का नेता सिर्फ केवल सिंह पठानिया ही रहेगा। पठानिया के बैनर तले ही कांग्रेस पार्टी को शाहपुर में मजबूत किया जाएगा। हार में पठानिया का कोई दोष नहीं है। जो भी खामियां इन चुनावों में रहीं, उनको दूर करके कांग्रेस पार्टी को आगे ले जाया जाएगा। पठानिया ने कहा कि शाहपुर में भेदभाव की नीति अपनाने नहीं देंगे। कांग्रेस पार्टी की लड़ाई जारी रहेगी। केवल सिंह पठानिया ने शनिवार को चंगर क्षेत्र में अपने समर्थकों के साथ बैठक कर साफ कर दिया है कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को शाहपुर में जिंदा रखेंगे। पठानिया ने कहा कि विधानसभा शाहपुर क्षेत्र की हर बूथ में कांग्रेस को संगठित करेंगे। इस अवसर पर चंगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विद्या प्रकाश, कांग्रेस नेता देवदत्त शर्मा, तारा चंद, अमी चंद, चंगर कांग्रेस कमेटी सलाहकार सुरजन सिंह, चंगर कांग्रेस कमेटी उप प्रधान विक्रम सिंह, चंगर कांग्रेस कमेटी सेक्रेटरी, अशोक भारती, ओम प्रकाश गुलेरिया रिटायर आरओ, संजय कुमार जिला परिषद सदस्य, कुलदीप गुलेरिया उप प्रधान, कैप्टन सिमर सिंह, पूर्व उप प्रधान अनूप सनोरिया, कैप्टन रविंद्र सिंह, सूबेदार ओंकार सिंह, विनय ठाकुर सोशल मीडिया ब्लॉक अध्यक्ष, इकबाल सिंह मिंटा सेवादल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, सेवानिवृत्त सूबेदार जोगिंदर शर्मा, मंजीत सिंह राणा, तरसेम सिंह उप प्रधान, सुल्तान सिंह, गिरधारी लाल राणा, वकील सिंह, उप प्रधान ओम प्रकाश, मनीषा देवी, किरण देवी, सीमा देवी, गुड्डो देवी, रंजना देवी, शमशेर सिंह, ऊधो राम, चैन सिंह, जुल्फी राम, गगन सिंह, धर्म सिंह पटियाल, किशोरी लाल, मदन लाल, सूबेदार जोगिंदर सिंह, बाल कृष्ण, कैलाश गुलेरिया, धर्मचंद आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।