फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध लेखन में नूरपुर कालेज की मधु प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नूरपुर (कांगड़ा)। शशि गुप्ता मेमोरियल चेरिटेवल ट्रस्ट के तत्वावधान में राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी में कैंसर जागरूकता विषय पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। अंतर महाविद्यालय निबंध प्रतियोगिता में नूरपुर के आर्य डिग्री कॉलेज की छात्रा मधु ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में सात कॉलेजों के छात्रों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा स्कूली बच्चों की पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय स्कूलों के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर डॉ. भूषण परमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को कैंसर जैसे भयानक रोग से बचने के उपाय और उपचार के तरीकों की विस्तार से जानकारी दी। कॉलेज की प्राचार्य अरुणा शर्मा ने शशि गुप्ता मेमोरियल चेरिटेवल ट्रस्ट और कॉलेज प्रशासन का प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर धन्यवाद किया। कार्यक्रम के दौरान चुवाड़ी कॉलेज में बतौर प्रिंसिपल सेवारत रही स्व. शशि गुप्ता की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीन श्रद्धाजंलि दी गई। प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के छात्र सूरज ने दूसरा और शाहपुर कॉलेज की छात्रा शिल्पा ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुवाड़ी, हिमालयन पब्लिक स्कूल और रावमापा चुवाड़ी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें