फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी-कार की भिड़ंत; एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बैजनाथ (कांगड़ा)। देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैजनाथ और पपरोला के मध्य स्थित विनबा पुल के किनारे पर स्कूटी और आल्टो कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी चालक की मौत हो गई है, जबकि स्कूटी पर सवार दूसरे व्यक्ति की टांग में गहरी चोट आई है और पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार चल रहा है। वहीं, आल्टो कार में सवार तीन लोगों में से दो को चोटें आई हैं। पुलिस ने स्कूटी चालक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हादसे का शिकार अक्षय मेहरा (18) बैजनाथ बस अड्डे के समीप का निवासी है, जबकि घायल हरजीत पपरोला का निवासी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब साढे़ दस बजे बैजनाथ की तरफ से पपरोला की ओर जा रही स्कूटी ने जैसे ही पुल को पार किया कि पपरोला की तरफ से आ रही आल्टो कार के एक किनारे से टकरा गई। भिड़ंत इतनी जोर से हुई कि आल्टो कार का अगला शीशा और टायर टूट गए और कार की अगली सीट में बैठी महिला औरपीछे बैठे युवक को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि स्कूटी चालक स्कूटी से नियंत्रण खो वैठा और सीधे कार से टकरा गया। घटना के बाद घायलों को उपमंडलीय चिकित्सालय में लाया गया। चिकित्सकों ने अक्षय को मृतक घोषित कर दिया, जबकि हरजीत की हालत को देखते हुए उसे पीजीआई के लिए रेफर कर दिया है। उधर, पुलिस अधीक्षक रमेश छाजटा ने कहा कि पुलिस ने धारा 279, 337 और 304 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें