फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम के लिए 10 किलोमीटर का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। तहसील मुख्यालय में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक और हिमाचल ग्रामीण बैंक की शाखाएं होने के बावजूद ग्राहकों को एटीएम की सुविधा नहीं मिल पा रही है। यहां पर किसी भी बैंक ने एटीएम नहीं लगाया है। इस कारण स्थानीय लोगों और ग्राहकों को पैसा निकलवाने के लिए दूरदराज चामुखा या कलोहा जाना पड़ता है। कलोहा का एटीएम भी बैंक बंद होने बाद बंद कर दिया जाता है, क्योंकि वहां एटीएम में पहले भी तोड़फोड़ की घटना हो चुकी है, जबकि चामुखा लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। स्थानीय उपभोक्ताओं सेवानिवृत्त एसडीपीओ सुदर्शन सिंह, सचिव सहकारी सेवा समिति अजीत सिंह, सुरेंद्र शर्मा, मलकीयत सिंह, तिलकराज, अशोक कुमार, पूर्व प्रधान संजय कुमार, राजीव, कमल शाह और अन्य लोगों ने बैंक प्रबंधनों से रक्कड़ में शीघ्र एटीएम स्थापित करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें