फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनर्स संघ प्रदेश सरकार का करेगा विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां(कांगड़ा)। लंबित मांगों को पूरा न किए जाने से क्षुब्ध जिला कांगड़ा पेंशनर्स संघ की नगरोटा बगवां इकाई ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार का विरोध करने का निर्णय लिया है। इकाई अध्यक्ष मदन लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में एकमत से रोष व्यक्त किया गया कि वायदा किए जाने के बावजूद प्रदेश सरकार पेंशनर्स को 65-70-75 वर्ष आयु पार करने पर 5, 10 और 15 प्रतिशत का लाभ स्वीकार न करके इस वर्ग के साथ वायदा खिलाफी की है। इकाई प्रेस सचिव ओपी कायस्था ने बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार से पिछले पांच सालों से उम्मीद थी कि संघ की मांग को पूरा करके इस वर्ग को लाभांवित किया जाएगा। लेकिन, ऐसा न होने पर यह वर्ग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। लिहाजा बैठक में सर्वसम्मति से सरकार का विरोध करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में महासचिव कृष्णपाल गुप्ता, चंदूलाल पराशर, चेतन कायस्था, नवनीत मेहता, आरके चड्ढा, उत्तम सिंह, बिहारी लाल और देशराज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें