धर्मशाला। सूचना प्रौद्योगिकी और न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद सोमवार 2 अक्तूबर को राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के सभागार में दोपहर 12.50 बजे ग्रामीण उद्यमिता की नई लहर विषय पर कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे। वे हिमाचल प्रदेश के उत्कृष्ट लोकमित्र केंद्र संचालकों को भी सम्मानित करेंगे। सामुदायिक सेवा केंद्र (सीएससी) लोकमित्र केंद्रों की ओर से निर्वाचन सेवाएं, आईआरसीटीसी, स्वास्थ्य और टेली मेडिसिन, आयकर दाखिला, पासपोर्ट एवं पेंशन, पैन कार्ड, बैंकिंग संवाददाता, बीमा, एनडीएलएम और शिक्षा, कौशल विकास, कृषि तथा आधार नामांकन जैसी विभिन्न सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।