धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के साथ लगते अघंजर महादेव के साथ लगती खड्ड में एक दिल्ली की एक युवती को सेल्फी लेने के चक्कर में अपनी जान गंवानी पड़ी। जानकारी के अनुसार श्रेया राठी (23) निवासी मालवीय नगर दिल्ली अपने मित्र के साथ मैक्लोडगंज में घूमने आई थी। खनियारा में अघंजर महादेव मंदिर के साथ लगती खड्ड में वह सेल्फी ले रही थी कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पानी में बह गई, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी शीशपाल ने बताया कि युवती मालवीय नगर दिल्ली की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि युवक और युवती दोनों प्राइवेट कंपनी में जॉब करते थे। बुधवार को युवती के परिजन धर्मशाला पहुंच गए तथा पुलिस ने मृत युवती के मित्र और माता-पिता के बयान दर्ज कर शव उन्हें सौंप दिया।