धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत मंडल धर्मशाला ने ई-केवाईसी अभियान के अंतर्गत अभी तक 88 फीसदी का लक्ष्य हासिल कर लिया है। शत प्रतिशत कार्य होने के बाद भवन पर बिजली का मीटर किस उपभोक्ता के नाम पर है और उसके नाम पर कुल कितने कनेक्शन हैं, इसका पता ई-केवाईसी से आसानी से चल पाएगा। उधर, बिजली बोर्ड धर्मशाला के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता विकास ठाकुर ने कहा कि विद्युत मंडल धर्मशाला ने ई-केवाईसी अभियान के अंतर्गत अभी तक 88 फीसदी का लक्ष्य हासिल कर लिया है। मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी उपमंडलों के अधिकारियों को भी ई-केवाईसी में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो