फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीआरएफ की टीम ने किया सरड-बम्मी का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
एनडीआरएफ की टीम ने किया सरड-बम्मी का दौरा
विज्ञापन

बरसात के दिनों में भूस्खलन की जद में आता है गांव
लोगों को सुरक्षित जगह पर भूमि आवंटित किए जाने बारे लिए सुझाव
अमर उजाला ब्यूरो
रक्कड़ (कांगड़ा)। प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए केंद्र सरकार की गठित राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की आठ सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को नजदीकी गांव सरड-बम्मी क्षेत्र का दौरा किया। इस क्षेत्र में कुछ वर्षों से बरसात के दिनों में भूस्खलन के कारण भारी नुकसान होता आया है। क्षेत्र में वर्ष 2007, 2014 तथा वर्ष 2018 में भयंकर बारिश ने कहर बरपाया था और भूस्खलन के कारण इस गांव की ब्राह्मण बस्ती के रिहायशी मकानों में मलबा भरने के साथ उनके बह जाने व मलबे के नीचे दब जाने का खतरा बन गया था। यही नहीं वर्ष 2014 में इस क्षेत्र में एक युवक की मौत मलबे के नीचे दब जाने से हुई थी। क्षेत्र के लोग बरसात के महीने में अपने घरों को छोड़ इसी गांव में स्थित अन्य सुरक्षित घरों तथा सरकारी स्कूल में शरण लेने को मजबूर होते हैं। टीम के सदस्यों ने प्रभावित लोगों से बातचीत कर उन्हें कहीं दूसरी सुरक्षित जगह पर भूमि आवंटित किए जाने बारे सुझाव लिए, जिस पर लोगों ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पीड़ितों से उनके पास मौजूदा कुल भूमि के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान टीम सदस्यों ने घरों के इर्दगिर्द मौजूद पहाड़ियों का मुआयना भी किया। यह जानकारी पीड़ित रत्नचंद शर्मा ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें