ढाई सौ कैडेट्स ने की फायरिंग
योल (कांगड़ा)। एनसीसी के सीएटीसी और टीएससी कैंप का आयोजन नगरोटा बगवां में किया जा रहा है। कैंप के ढाई सौ कैडेट्स ने योल की फायरिंग रेंज में फायरिंग की। इसमें 246 कैडेट्स ने लक्ष्य पर निशाना साधा। नगरोटा बगवां में 5 एचपी (आई) कंपनी धर्मशाला के तत्वावधान में कमांडेंट कर्नल डीकेएस चौहान के नेतृत्व में यह कैंप छह जुलाई को शुरू हुआ था, जो 15 जुलाई को समाप्त होगा। इसमें सीएटीसी में 483, जबकि टीएससी में 99 कैडेट्स भाग ले रहे हैं। कैंप में कैडेट्स के बीच विभिन्न प्रकार की खेलकूद सहित सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें विजेता प्रतिभागियों को कैंप के समापन पर सम्मानित किया जाएगा। फायरिंग में लेफ्टिनेंट डॉ. रंजीत ठाकुर, टीओ पारस, सूबेदार प्रमोध, हवलदार दीपक, विपिन और सोम ने सेवाएं दीं।