फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाडी वर्कर बनने को 25 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्कर के लिए 25 तक करें आवेदन
विज्ञापन

धर्मशाला। बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा ने बताया कि धर्मशाला ब्लॉक के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पद भरे जाने हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए पात्र उम्मीदवार के आवेदन 25 जुलाई तक पहुंच जाने चाहिए। इस दौरान नगर निगम धर्मशाला और पंचायतों में यह पद भरे जाने हैं, जिसमें नगर निगम धर्मशाला के तहत आते टैंगल बोर्ड और अपर दाड़ी में आंगनबाड़ी सहायिका के पद भरे जाने हैं। इसके अलावा नगर निगम धर्मशाला के होडल, शामनगर और झिकली बड़ोल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पदा भरा जाना है। वहीं भत्तला, सुक्कड़, गगल, बगली और ढगवार पंचायतों में आंगनबाड़ी सहायिकाओं से आवेदन मांगे गए हैं। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए प्राप्त आवेदन का साक्षात्कार 26 जुलाई को बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मशाला के कार्यालय में सुबह 11 बजे होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें