घर से भागी महिला को मोहाली में पकड़ा
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। गत दिनों नगरोटा बगवां पुलिस थाना के तहत निकटवर्ती एक गांव के एक व्यक्ति की अपनी बहू के खिलाफ नकदी और गहने लेकर घर से भागने की शिकायत पर जांच करते हुए पुलिस ने महिला को मोहाली से पकड़ा है। एसएचओ सुरिंदर ठाकुर ने बताया कि घर से भागी यह महिला मोहाली से बरामद की गई है। यह वह एक किराए के क्वार्टर में रह रही थी। मामले को देख रहे एएसआई अशोक राणा ने बताया कि पुलिस महिला को थाने लेकर आई है। यहां पर उससे पूछताछ की जा रही है।