फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएच कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएच कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में पेयजल समस्या से निपटने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर (कांगड़ा)। गर्मियों की दस्तक के साथ ही सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। आईपीएच ने कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। टुल्लू पंप का प्रयोग करने वालों को खास हिदायत जारी कर दी है। आईपीएच मंडल फतेहपुर के अधिशासी अभियंता राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र की अधिकतर पेयजल स्कीमों में पानी की कोई कमी नहीं है, लेकिन कुछ लोगों की ओर से पानी का दुरुपयोग किए जाने की सूरत में कई बार बाकी लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। ऐसे लोग जो टुल्लू पंप लगाकर दूसरे लोगों के लिए समस्या खड़ी करते हैं या फिर पानी का दुरुपयोग करते हैं। जानकारी मिलने पर विभाग उनके पानी के कनेक्शन काट देगा, जिसके लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कटे हुए कनेक्शन को दोबारा लगवाने के लिए उपभोक्ता को लंबी विभागीय प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें