बस हादसे से छह गांवों में पसरा मातम
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर के स्कूल बस हादसे की चीखें क्षेत्र के साथ लगते छह गांवों में भी सुनाईं दीं। हादसे के चलते जहां पुहाड़ा गांव के दस परिवारों में मातम छाया, वहीं ठेहड़ के तीन परिवार भी चीखो-पुकार से अछूते नहीं रहे। इसके अलावा क्षेत्र के साथ लगते सुल्याली, कुंडरा, कुलाहड़ और नेरा गांव को भी बस हादसा कभी न भूलने वाले जख्म दे गया है। हादसे के कारण पुहाड़ा गांव में एक साथ दस घरों में मातम छा गया है।