फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 तक गग्गल हवाई अड्डे की सुरक्षा कड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गग्गल (कांगड़ा)। गणतंत्र दिवस को लेकर गग्गल हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गग्गल हवाई अड्डा निदेशक सोनम नोरबू ने बताया कि गग्गल हवाई अड्डे पर तत्काल प्रभाव से आगंतुकों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है जो 31 जनवरी तक लागू रहेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान केवल वही लोग हवाई अड्डा परिसर में प्रवेश कर पाएंगे, जिन्हें हवाई यात्रा करनी है। उन्होंने बताया कि स्पेशल जेट की दोपहरकालीन विमान सेवा का समय भी परिवर्तित हुआ है। दोपहर 12 बजे गग्गल हवाई अड्डे पर आने वाला विमान अब से डेढ़ बजे वीरवार को हवाई अड्डे पर पहुंचेगा। दो बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें