रैत (कांगड़ा)। द्रोणाचार्य शिक्षा स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में दो दिवसीय जिला स्तरीय भारोत्तोलन शिविर प्रतियोगिता आयोजित हुई। लड़कों के वरिष्ठ तथा कनिष्ठ वर्ग में हुई प्रतियोगिता में ऊना कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. केसी कंवर मुख्यातिथि रहे। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ महिला भारोत्तोलक प्रिया पठानिया और पुरुष भारोत्तोलक निर्मल सिंह को सम्मानित किया गया। 56 किलोग्राम वरिष्ठ वर्ग में अभिषेक पहले, सौरभ धीमान दूसरे, राहुल वशिष्ठ तीसरे तथा कनिष्ठ वर्ग में मोहित सिंह पहले, आकाश दूसरे, जबकि चंदन शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। 62 किग्रा के वरिष्ठ वर्ग में पहला स्थान निर्मल सिंह, दूसरा रोहित तथा तीसरा स्थान मुकुल जरयाल तथा कनिष्ठ वर्ग में पहला स्थान लक्की, दूसरा मुकुल, जबकि तीसरा स्थान रजत ने हासिल किया। 69 किग्रा के वरिष्ठ वर्ग में पहला स्थान रोहित ठाकुर, दूसरा अंकित धीमान, जबकि तीसरा स्थान नागेश्वर कुमार ने हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग में पहला स्थान अभिषेक, दूसरा सुखविंदर तथा तीसरा स्थान अभिषेक सिंह ने प्राप्त किया। 77 किग्रा के वरिष्ठ वर्ग में पहला स्थान राहुल, दूसरा हरिंदर तथा तीसरा स्थान तरुण व कनिष्ठ वर्ग में पहला स्थान साहिल, दूसरा स्थान सतविंदर कौंडल तथा तीसरा स्थान ऋषभ मिन्हास ने हासिल किया। 85 किग्रा वरिष्ठ वर्ग में पहला स्थान सचिन कुमार, दूसरा स्थान नरेश कुमार तथा तीसरा शगुन उपाध्याय ने प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में पहला स्थान प्रिंस पठानिया, दूसरा रोहन चौधरी ने प्राप्त किया। 94 किग्रा वरिष्ठ वर्ग में पहला स्थान महिंदर सिंह, दूसरा अभि मेहता तथा तीसरा स्थान अभिनव सिंह बैंस ने लिया। कनिष्ठ वर्ग में पहला स्थान सागर, दूसरा रोबिन सिंह तथा तीसरा स्थान परमजीत ने प्राप्त किया।105 किग्रा वरिष्ठ वर्ग में दिलीप सिंह और कनिष्ठ वर्ग में अनिष्ट कुमार पहले स्थान पर रहे। 105 किग्रा से अधिक वरिष्ठ वर्ग में नीतिश ठाकुर ने प्रथम, अमित कुमार ने दूसरा और रजनीश कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मानेंदर सिंह केंद्रीय मानवाधिकार, डॉ. राजेश शर्मा इक्डोल, विशेष अतिथि राजकुमार अध्यक्ष जिला कांगड़ा भारोत्तोलन संघ, जिला महासचिव प्रदीप शर्मा, निर्णायक मंडल में डॉ. अश्वनी अवस्थी उपाध्यक्ष एचपीडब्ल्यूए, सतीश धीमान, अनिल कुमार, शिवेंदर जम्वाल, मनीष कुमार, राजेश कुमार, विशिष्ठ अतिथि डॉ. परवीन दयाल, संयोजक सचिव जीएस पठानिया महाविद्यालय प्रबंध निदेशक, बीएस पठानिया महाविद्यालय कार्यकारिणी निदेशक, डॉ. महाविद्यालय के प्राचार्य बीएस बाग व प्रवक्ता वर्ग उपस्थित रहा।