परागपुर (कांगड़ा)। न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ की बैठक लोनिवि विश्राम गृह परागपुर में आयोजित हुई। अध्यक्षता ब्लॉक परागपुर के अध्यक्ष राकेश पटियाल ने की। इसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। संघ के अध्यक्ष राकेश पटियाल ने प्रदेश सरकार से पुरानी पेंशन स्कीम बहाली की मांग की है। कर्मचारियों ने केंद्र सरकार से भी इस मामले में सहयोग की अपील की है। उन्होंने आशा जताई कि 27 सितंबर को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में पुरानी पेंशन स्कीम बहाली को लेकर सरकार की ओर से सकारात्मक संदेश आ सकता है। संघ के सदस्यों का कहना था कि 2003 के पश्चात नियुक्त कर्मचारी खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। आरोप लगाया कि 2003 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के साथ नई पेंशन स्कीम छलावा है, जो नाम मात्र की पेंशन है। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यू पेंशन योजना सीधे कंपनी को ही फायदा पहुंचा रही है। इस अवसर पर उपप्रधान ओंकार सिंह, महासचिव दिनेश चौधरी, कोषाध्यक्ष अश्वनी कुमार, मुख्य सलाहकार महेश शर्मा, मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा एवं कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार, प्रदीप कुमार, मनजीत कुमार, नवीन कुमार, राजीव ठाकुर, सलोचना देवी, अनिल कुमार, परविंद्र कुमार, नवनीत शर्मा, दिनेश शर्मा, दीपक शर्मा, शीतल बन्याल, शशिपाल शर्मा, अजय सोनी, श्याम ठाकुर, स्वाति राजपूत, अनिल राणा, विवेक राणा, कुसुम, सुशील शर्मा, धर्मेंद्र राणा, राधा रानी आदि मौजूद रहे।