धर्मशाला। स्वास्थ्य खंड नगरोटा सूरियां के तहत शुक्रवार को डडेल और ठेरू में टीबी जांच शिविर लगाया गया। इस दौरान कुल 100 लोगों के मौके पर छाती के एक्स-रे किए। इनमें से 8 लोगों में टीबी के प्रारंभिक लक्षण पाए गए। अब टीबी की पुष्टि के लिए आगामी जांच की जाएगी। टीबी से बचाव की दवाई दी जाएगी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं टीबी उन्मूलन अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने बताया कि टीबी जांच शिविर का आयोजन जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अधिक संख्या में लोग शिविरों में पहुंचकर जांच करवाएं। ब्यूरो