फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: भर्ती अभियान में 74 अभ्यर्थियों ने लिया भाग

Thu, 28 May 2026 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
कृषि विवि पालमपुर मेंं भर्ती आयोजन में भाग लेते हुए विद्यार्थीस्त्रोत विवि
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संगठन के अंतर्गत मानव संसाधन विकास और प्लेसमेंट केंद्र की ओर से निच ग्रुप ऑफ कंपनीज के सहयोग से 24 और 25 मई को दो दिवसीय परिसर भर्ती अभियान का आयोजन किया गया। इस भर्ती अभियान में विश्वविद्यालय के चारों संघटक महाविद्यालयों कृषि महाविद्यालय, पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान महाविद्यालय, सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय और आधारभूत विज्ञान महाविद्यालय के 74 स्नातकोत्तर और पीएचडी शोधार्थियों ने भाग लिया। साक्षात्कार प्रक्रिया का संचालन मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज बंसल और उनकी टीम ने किया। छात्र कल्याण अधिकारी डाॅ. देश राज चौधरी, कार्यक्रम निदेशक डाॅ. राजेंद्र दामू पाटिल और संकाय समन्वयकों रंजना वर्मा, राकेश कुमार, अरुण कुमार व अंकज आहूजा ने परिसर में भर्ती अभियान का समन्वयन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें