फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शिविर में 72 लोगों की स्वास्थ्य जांच की

Sat, 25 Apr 2026 02:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत कलोहा के गांव सरड बम्मी में शुक्रवार को सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। यह शिविर एमओ डॉ. विजय जरियाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ। शिविर में लगभग 72 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इनमें से 38 लोगों के लैब टेस्ट हुए। जांच में 10 लोग हड्डी रोग से ग्रसित पाए गए। आठ मरीज शुगर और 10 मरीज बीपी की समस्या से ग्रसित मिले। चार स्त्री रोगी और 40 सामान्य रोगों से संबंधित मरीज भी पाए गए। डॉक्टरों ने सभी मरीजों को उचित उपचार के साथ-साथ बेहतर रहन-सहन और संतुलित खानपान की सलाह दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें