फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन घर की दीवार गिरने से दो महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मरम्मत के दौरान मकान की दीवार गिरी, दो महिलाएं घायल
विज्ञापन

नूरपुर शहर के वार्ड नंबर-पांच में बुधवार को हादसा
प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर की दोनों महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुर (कांगड़ा)। नगर परिषद नूरपुर के वार्ड नंबर-पाचं में एक मकान के मरम्मत कार्य के दौरान घर की दीवार गिरने से दो महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार वार्ड के रमेश कुमार के घर में मरम्मत कार्य चला है। बुधवार को अचानक घर की एक दीवार गिर गई। उस समय यहां पर कुल चार मजदूर काम कर रहे थे, जबकि दीवार की चपेट में दूसरी तरफ खड़े घर की मालकिन कौशल्या देवी और एक महिला मजदूर सुशीला आई है, यह महिला मध्यप्रदेश की रहने वाली है। दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। दीवार गिरने की घटना की सूचना मिलते लोग मौके पर पहुंचे तथा घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, डीएसपी साहिल अरोड़ा ने कहा कि घायलों को नूरपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद महिलाओं को टांडा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें