फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 17 को

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला कॉलेज की वार्षिक खेल प्रतियोगिता 17 को
विज्ञापन

विभिन्न खेलों का होगा आयोजन, मेधावियों को मिलेगा सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला की वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन 17 दिसंबर को होगा। धर्मशाला कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील के. मेहता ने बताया कि इसका आयोजन डीवाईएसएसओ सिंथेटिक ग्राउंड धर्मशाला में किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन दो सत्रों में होगा, जिसमें सुबह के सत्र में पुरुष और महिला वर्ग की 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 500 मीटर, 5000 मीटर की दौड़ों का आयोजन होगा, वहीं दूसरे सत्र में ऊंची कूद, लंबी कूद, चक्का फेंक, गोला फेंक, भाला फेंक, रिले दौड़ इत्यादि प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं कार्यक्रम-संयोजक डॉ. नरेश ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज प्राचार्य प्रोफ. सुनील मेहता करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें