नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। विकास खंड मुख्यालय नगरोटा सूरियां में आईपीएच कार्यालय में रखे सीमेंट के 30 बैग पत्थर बन गए। छह महीने से आईपीएच कार्यालय में रखा सरकारी सीमेंट कोई उपयोग नहीं कर पाया। यह सरकारी सीमेंट कार्यालय में बन रहे केमिकल रूम के लिए मंजूर की गई थी। यह काम आईपीएच ने एक ठेकेदार को सौंपा था, सीमेंट के बैग कार्यालय में बनी सीढ़ियों के नीचे रखे थे। काम न होने के कारण सीमेंट जाम होकर पत्थर बन गया। उधर, आईपीएच के कनिष्ठ अभियंता पुनीत कुमार ने कहा कि यह काम ठेकेदार को दिया है। सरकारी सीमेंट के बैग खराब होने की जिम्मेदारी ठेकेदार की है।