प्रधानों के पति न करें पंचायत कार्यों में हस्तक्षेप : पटियाल
बैजनाथ (कांगड़ा)। खंड विकास बैजनाथ के तहत सभी 48 पंचायतों के उपप्रधानों की बैठक खंड विकास अधिकारी शशि पटियाल की अध्यक्षता में हुई। बीडीओ ने उपप्रधानों को लंबित कामों के निपटारे और मनरेगा के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा काम करवाने के निर्देश दिए। बीडीओ ने कहा कि किसी भी प्रधान का पति पंचायत कार्यों में हस्तक्षेप करेगा, तो विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्लानिंग के काम एसडीपी, एमपी हेड डिपोजिट वर्क लंबित हैं। कनिष्ठ और सहायक अभियंता, सचिव, तकनीकी सहायक को अधूरे कामों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।