शाहपुर कॉलेज में जल्द बनेगा
गर्ल्स कॉमन रूम : सरवीण
शहरी विकास मंत्री ने कहा, 12 लाख रुपये से की राशि मंजूर
कॉलेज के वार्षिक समारोह में होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया
अमर उजाला ब्यूरो
शाहपुर (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के परिसर में लड़कियों का कॉमन रूम बनाने के लिए 12 लाख और वर्षाशालिका तथा रास्ते के लिए नौ लाख की राशि स्वीकृत हो गई है। इसका कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज संपर्क सड़क को शीघ्र ठीक किया जाएगा। मुख्यातिथि ने सांस्कृतिक गतिविधियों और अन्य कार्यक्रमों के लिए 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर कॉलेज के उप प्राचार्या चारु शर्मा ने मंच का संचालन किया। अंत में शहरी विकास मंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। वहीं, इस दौरान एबीवीपी ने छात्रों को मांगों को लेकर शहरी विकास मंत्री ज्ञापन सौंपा।