फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुबंध से नियमित हुए अध्यापकों को मिले वरिष्ठता लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुबंध से नियमित हुए अध्यापकों को मिले वरिष्ठता लाभ
विज्ञापन

कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन स्कीम की जाए बहाल
पालमपुर में प्रदेश अध्यापक संघर्ष मोर्चा की बैठक में उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश अध्यापक संघर्ष मोर्चा की बैठक पालमपुर में जिला कांगड़ा के अध्यक्ष अरुण कानूनगो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। अलग-अलग अंतरालों में नियमित हुए अध्यापक वरिष्ठता व आर्थिक लाभों से वंचित हैं। इस पर मोर्चा ने रोष जताया। कहा कि अनुबंध से नियमित हुए अध्यापक लंबे समय तक प्रताड़ित हुए। न तो उन्हें वरिष्ठता लाभ मिले और न ही आर्थिक लाभ। यही नहीं सेवानिवृत्ति पर पेंशन का भी प्रावधान नहीं है। प्रवीण कुमार ने कहा कि कुछ अध्यापकों को तो पुराने आरएंडपी रूलज होने के बावजूद भी अनुबंध काटना पड़ा। यही लोग आज सबसे ज्यादा प्रताड़ित हो रहे हैं, जबकि नए आरएंडपी रूलज अक्तूबर 2009 में बने। 2007 में जिन भर्तियों का विज्ञापन निकला गया था उन्हें भी अनुबंध पर रख लिया जोकि अन्याय था। कहा कि जायज मांगों को माना जाना चाहिए। साथ ही पुरानी पेंशन स्कीम को दोबारा लागू किया जाए। जिला कांगड़ा के प्रधान अरुण कानूनगो व सुनीता वर्मा ने कहा कि वरिष्ठता लाभ नहीं देने है तो कम से कम जिनसे ज्यादा समय अनुबंध पर काम लिया उन्हें नौकरी में एक्सटेंशन दी जाए। इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी शैलेश मिन्हास, प्रमुख सलाहकार प्रकाश संतोष कुमार, सचिव समीर पटियाल, उपाध्यक्ष जितेंद्र डोगरा, अशोक मंडोत्रा, इंद्रजीत सिंह, अंजू बाला, सुनीता शर्मा, वंदना अवस्थी, शैलेंद्र सूद, अनिल पटियाल, अजय अवस्थी, सुनील पराशर, कल्पना धीमान, सुरेश जसवाल, विनोद कुमार, संदीप कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें