फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला के डिपूओं में समय पर नहीं मिल रहा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला के डिपुओं में समय पर नहीं मिल रहा राशन
विज्ञापन

आमसभा में महापौर रजनी ब्यास ने रखा प्रस्ताव
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
हरीश चंद्र
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के दायरे में आने वाली उचित मूल्य की दुकानों में दो महीने से राशन का कोटा समय पर नहीं मिल रहा है। इस कारण उपभोक्ताओं को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। एमसी की आमसभा में महापौर रजनी ब्यास ने डिपुओं में समय पर राशन कोटा न मिलने को लेकर प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि एक महीने के राशन के लिए उपभोक्ताओं को तीन-चार बार डिपुओं के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कभी चीनी, तो कभी तेल के लिए डिपुओं में उपभोक्ताओं को जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला के विधायक के पास ही खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री का कार्यभार होने के बावजूद एमसी के दायरे के डिपुओं में समय पर और एक साथ राशन कोटे की आपूर्ति नहीं हो रही है। उन्होंने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की सुस्त कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव को प्रदेश सरकार और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें