फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से पानी के लिए तरस रहे परागपुर वासी

विज्ञापन
विज्ञापन
परागपुर में दो दिन से पेयजल आपूर्ति ठप
विज्ञापन

प्राकृतिक जल स्रोत भी न होने से पेश आ रही दिक्कतें
अमर उजाला ब्यूरो
परागपुर (कांगड़ा)। परागपुर और अपर परागपुर पंचायत के गांवों में दो दिन से पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। वहीं, प्राकृतिक जल स्रोत न होने के कारण पशुओं को भी पीने को पानी नहीं मिल पा रहा है। वहीं, क्षेत्र में कोई हैंडपंप और कुंआ न होने की स्थिति में आईपीएच विभाग की पेयजल आपूर्ति पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है। अनुराग, संदीप, मुनीष, गगन, संजय, मोहित, दिनेश, अनूप, परविंद्र, सतीश और राहुल ने जन स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों से आग्रह किया है कि परागपुर की पेयजल व्यवस्था को सुचारु किया जाए, क्योंकि यहां की जमीन के नीचे भी पानी न होने के कारण लोग विभाग से आपूर्ति होने वाले पानी पर ही निर्भर हैं। ऐसे में विभाग यहां पेयजल व्यवस्था को गंभीरता से ले। वहीं, विभाग के एसडीओ संजीव राणा ने बताया कि पंप में खराबी आ जाने से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। रविवार तक परागपुर में पेयजल योजना बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें