फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात तक पहले लें जाएं नौंवी व जमा एक कक्षा के प्रश्नपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। शिक्षा विभाग ने जिला के सभी स्कूल मुखियाओं को 7 मार्च से पहले नौवीं और जमा एक कक्षा के वार्षिक परीक्षा प्रश्नपत्र उठाने के निर्देश दिए हैं। अगर प्रश्न पत्र लेने के लिए आया कर्मचारी स्कूल मुखिया का प्राधिकृत पत्र नहीं लाता है, तो उसे प्रश्न पत्र जारी नहीं किए जाएंगे। विभाग ने जिला के सभी निजी और सरकारी स्कूलों को नौवीं और जमा एक कक्षा के वार्षिक परीक्षा के प्रश्नपत्र पांच से सात मार्च तक बाल स्कूल धर्मशाला से ले जाने की हिदायत दी है। प्रश्नपत्र सुबह दस से सायं पांच बजे तक कभी भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए शिक्षक को स्कूल मुखिया का प्राधिकृत पत्र होना अनिवार्य है, जिसमें परीक्षा केंद्र संहिता अंकित होना जरूरी है। उधर, उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक केके शर्मा ने कहा कि 11 मार्च से नौवीं और जमा एक की वार्षिक परीक्षा शुरू हो रही है, स्कूल मुखिया सात मार्च से पहले प्रश्नपत्र लें जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें